दुनिया भर में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। जैसे ही उलटी गिनती शुरू हुई, मंत्रमुग्ध कर देने वाली आतिशबाजी और लाइट शो ने न्यूजीलैंड में नागरिकों को 2023 में प्रवेश करने के लिए रोमांचित कर दिया। न्यूजीलैंड दुनिया में नए साल की शुरुआत करने वाले पहले स्थानों में से एक है। ऑकलैंड हार्बर ब्रिज, स्काई टॉवर और ऑकलैंड युद्ध स्मारक संग्रहालय पूर्ण प्रकाश शो के साथ जगमगा उठे। न्यूजीलैंड की तरह ऑस्ट्रेलिया भी रंग, रोशनी और संगीत के शानदार शो के साथ 2023 का स्वागत कर रहा है। दो साल के COVID व्यवधानों के बाद ऑस्ट्रेलिया अपना पहला प्रतिबंध-मुक्त नव वर्ष की पूर्व संध्या मना रहा है। नए साल की पूर्व संध्या पर सिडनी के हार्बर फ्रंट पर रोशनी और आतिशबाजी का नजारा देखने को मिल रहा है।