Thursday, March 23, 2023
HomeBollywoodसिंघम 3 में दीपिका निभाएंगी लेडी पुलिस का किरदार: करंट लगा गाने...

सिंघम 3 में दीपिका निभाएंगी लेडी पुलिस का किरदार: करंट लगा गाने के लॉन्च पर रोहित शेट्टी ने किया एलान, 2023 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग


7 मिनट पहले

रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म सिंघम 3 का काम शुरू करने जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने खुलासा किया है कि दीपिका उनकी फिल्म में महिला पुलिस की भूमिका निभाती नजर आएंगी। दरअसल, आज यानी 8 दिसंबर को रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का गाना ‘करंट लगा’ लॉन्च हुआ, जहां रणवीर, दीपिका और रोहित शेट्टी तीनों लॉन्च पर पहुंचे। इवेंट के दौरान रोहित शेट्टी ने बताया कि वो जल्द ही सिंघम 3 के काम पर जुट जाएंगे। इतना ही नहीं रोहित ने रिवील किया कि उनके पुलिस यूनिवर्स में अब दीपिका भी शामिल होंगी। ऐसे में अब सिंघम फैंस की एक्साइटेड और भी बढ़ गई है।

2023 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग- रोहित
इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ने कहा- ‘लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके पुलिस यूनिवर्स में महिला पुलिस के रोल में कौन निभाएगा। तो आज मैं आपको बता दूं की सिंघम 3 में दीपिका लेडी सिंघम के रोल में नजर आएंगी। हम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।’

रोहित की फिल्म में दीपिका को देखना चाहते हैं पति रणवीर
इस अनाउंसमेंट के बाद रणवीर ने कहा- ‘दीपिका ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन चेन्नई एक्सप्रेस में उनका मीनम्मा का रोल मेरे लिए बेहद खास है। मैं रोहित शेट्टी और दीपिका के एक साथ काम करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं।’

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हैं ये सितारे
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी फिल्मे हैं। सिंघम फ्रेंचाइजी में अजय देवगन हैं लीड रोल निभाते हैं। दीपिका भी इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने वाली हैं। उम्मीद है फिल्म को 2023 के आखिर में रिलीज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments