Tuesday, March 21, 2023
HomeBollywoodरिया चक्रवर्ती की लाइफ में नए शख्स की एंट्री: सुशांत के निधन...

रिया चक्रवर्ती की लाइफ में नए शख्स की एंट्री: सुशांत के निधन के दो साल बाद मिला नया पार्टनर, सोहेल खान के साले को कर रहीं डेट


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती के लाइफ में नए शख्स की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया इस समय स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के मालिक बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। सुशांत के मौत के समय रिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्हें आए दिन पूछताछ का सामना करना पड़ता था लेकिन अब दो साल बाद ऐसा लगता है कि रिया की जिदंगी में फिर से खुशियां आ गईं हैं। हालांकि बंटी और रिया अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। बता दें कि बंटी सजदेह सोहेल खान से हाल ही में अलग हुईं सीमा सजदेह के भाई हैं।

रिया के खराब समय में बंटी ने किया था सपोर्ट

सोर्सेस के मुताबिक, बंटी और रिया साथ में काफी खुश हैं, पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी ने इस कठिन समय में उनका हमेशा सपोर्ट किया है। जब रिया के साथ चीजें काफी बुरी हो गईं थी उस समय भी बंटी रिया के लिए सपोर्ट सिस्टम बने हुए थे। जब रिया सुशांत आत्महत्या मामले में फंसी हुई थी तो बंटी की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी ने रिया के सारे प्रोफेशनल कमिटमेंट को मैनेज किया था।

कौन है बंटी सजदेह

बंटी सजदेह एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ हैं। उनके इस फर्म का मुख्य काम स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के प्रोफेशनल कमिटमेंट को मैनेज करना है। उनके क्लाइंट्स में कुछ बड़े नाम जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और युवराज सिंह जैसे लोग शामिल हैं। इसके अलावा बंटी एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को भी रन करते हैं। उन्हें आए दिन क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के साथ पार्टी करते देखा जाता है। रिया के पहले उनका नाम सोनाक्षी सिन्हा और सुष्मिता सेन के साथ भी जुड़ चुका है। बंटी सजदेह सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले भी हैं। सोहेल हाल ही में अपनी पत्नी सीमा सजदेह से अलग हुए हैं।

सुशांत आत्माहत्या मामले में बुरी तरह फंसी थी रिया

जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी उस समय सुशांत के फैमिली वालों ने रिया पर सुशांत को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। फैमिली का मानना था कि सुशांत की मौत में रिया की कुछ न कुछ भूमिका जरूर थी। इसके अलावा रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का भी आरोप लगा था। रिया और उनके भाई शौविक को इस दौरान एक महीने जेल भी रहना पड़ा था। हालांकि सुशांत के निधन की जांच के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे ये साबित हो कि उनकी मौत में रिया की भूमिका थी।

2012 में किया था फिल्मों में डेब्यू

रिया चक्रवर्ती पिछले कई सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में आई तेलुगु फिल्म ‘तुनेगा तुनेगा’ से की थी। उसके बाद मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड फिल्मों मे कदम रखा। उन्होंने सोनाली केबल, जलेबी जैसी फिल्में की है लेकिन उनके काम को ऑडियंस ने कभी सराहा नहीं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ते को लेकर वो सुर्खियों में रहती थीं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments