2 मिनट पहले
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट को मुंबई के मलाड में ऑर्गेनाइज किया गया था। अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सभी लोग रणवीर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
रणवीर ने भीड़ में बचाई बच्चे की जान
दरअसल रणवीर की एक झलक पाने के लिए इवेंट में जबरदस्त भीड़ थी। इस दौरान एक छोटा बच्चा भीड़ में फंस गया। जैसे ही रणवीर ने उस छोटे बच्चे को रोते हुए देखा, वैसे ही उन्होंने फौरन उस बच्चे को गोद में उठा लिया और उसे भीड़ से निकालकर खूब प्यार किया।
फैंस ने की रणवीर जेश्चर की खूब तारीफ
अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रणवीर के इस जेश्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘रणवीर सिंह आप ही असली सुपरस्टार हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ये बहुत स्वीट है। लव यू हीरो।’
23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘सर्कस’
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक स्पेशल डांस नंबर भी है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद ‘सर्कस’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।