Thursday, March 30, 2023
HomeBollywoodमुंबई में बोटिंग का लुत्फ उठाती दिखीं प्रीति जिंटा: भारत लौटते ही...

मुंबई में बोटिंग का लुत्फ उठाती दिखीं प्रीति जिंटा: भारत लौटते ही बेस्ट फ्रेंड सुजैन खान संग चिल करती आईं नजर



26 मिनट पहले

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हाल ही में अमेरिका से मुंबई लौटी हैं। इंडिया आने के बाद एक्ट्रेस लगातार अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंट कर रही हैं। इसी बीच अब वह मुंबई में दोस्तों संग बोटिंग का लुत्फ उठाती नजर आईं, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रीति बोट पर सवार है और मुंबई शहर में घूम रही हैं। इसके अलावा उनके इस वीडियो में उनकी बेस्टफ्रेंड सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी नजर आ रहे हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं एक्ट्रेस
प्रीति जिंटा पिछले हफ्ते ही मुंबई लौटी हैं इसके बाद एक्ट्रेस सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुंबई में वापस, वापस सिद्धिविनायक मंदिर में…वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक लंबी उड़ान के बाद शांति महसूस करना। हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल और आत्मा दोनो को शांति मिल गई’।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments