Friday, March 31, 2023
HomeWorld Newsबांग्लादेश में चुनाव जनवरी 2024 में: लगातार पांचवी बार PM बनना चाहेंगी...

बांग्लादेश में चुनाव जनवरी 2024 में: लगातार पांचवी बार PM बनना चाहेंगी शेख हसीना, कहा- मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा विपक्ष


ढाका17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश में नया जनरल इलेक्शन जनवरी 2024 में होगा। प्राइम मिनिस्टर शेख हसीना वाजेद ने इसका ऐलान किया है। हसीना 2009 से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं और लगातार पांचवी बार PM पद की दावेदार हैं।

हसीना ने मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश अवामी पार्टी (BNP) पर आरोप लगाया कि उसके नेता मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए मुल्क का पैसा दूसरे देशों में भेज रहे हैं और इसमें सबसे बड़ा नाम अवामी पार्टी की नेता खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का है।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे पर करप्शन के गंभीर आरोप हैं।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे पर करप्शन के गंभीर आरोप हैं।

जनवरी के पहले हफ्ते में वोटिंग
ढाका के कॉक्स बाजार में बुधवार रात एक रैली के दौरान शेख हसीना ने इलेक्शन का ऐलान किया। कहा- हम नए साल के पहले महीने महीने के पहले हफ्ते में जनरल इलेक्शन कराने जा रहे हैं।

2009 से हसीना प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा- आज बांग्लादेश की गिनती दुनिया के उन देशों में होती है जो तेजी से विकास कर रहे हैं। दुनिया हमें डेवलपिंग नेशन कहती है। 75 साल की शेख हसीना ने आगे कहा- खालिदा जिया और उनके परिवार ने जबरदस्त करप्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की है। उनका बेटा तारिक रहमान इस काम में सबसे आगे रहा। यही वजह है कि कोर्ट ने उसे 7 साल सजा और 20 करोड़ टका (बांग्लादेश करंसी) का जुर्माना लगाया।

विपक्ष का आरोप

  • शेख हसीना अगर विपक्षी पार्टी BNP पर आरोप लगा रही हैं तो BNP भी पीछे नहीं है। उसने कहा- सरकार हमारे रास्ते बंद करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार हमारे दफ्तर में बम बनाने का सामान रखवाती है और फिर देश के सामने यह साबित करने की साजिश रचती है कि हम हिंसा करवाते हैं।
  • इस बीच, कुछ सामाजिक संगठन 10 नवंबर को ढाका में एक रैली निकालने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि आम चुनाव के दौरान देश में हिंसा हो सकती है। लिहाजा, इसे रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अमेरिकी एम्बेसी ने भी यही आशंका जाहिर की है।
  • ढाका में मौजूद अमेरिकी एम्बेसेडर पीटर हास ने एक बयान में कहा- हम सभी सियासी पार्टियों से उम्मीद करते हैं कि वो लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करेंगी और चुनाव के दौरान हिंसा नहीं होगी।
  • अमेरिकी राजदूत का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि गुरुवार को ढाका में पुलिस और बीएनपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बांग्लादेश में भारत की तरह हर पांच साल में जनरल इलेक्शन होते हैं।

बांग्लादेश में भारत की तरह हर पांच साल में जनरल इलेक्शन होते हैं।

कैसी है बांग्लादेश की संसद
बांग्लादेश की संसद को ‘जातियो संगसद’ या हाउस ऑफ द नेशन कहा जाता है। इसकी नई बिल्डिंग 15 फरवरी 1982 में तैयार हुई। यह 200 एकड़ में बनी है। संसद में कुल 350 सीटें हैं और इनमें से 50 महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। दुनिया में बांग्लादेश ही एकमात्र ऐसा मुस्लिम मेजॉरिटी नेशन है, जिसने अपनी संसद में खासतौर पर महिलाओं के लिए सीटें रिजर्व रखी हैं।

फिलहाल, शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग है। इसके पास 302 सीटें हैं। इसके बाद हुसैन इरशाद की जातिया पार्टी है। इसके पास 26 सीटें हैं। खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी के पास इस वक्त महज 7 सांसद ही हैं। संसद का कार्यकाल भारत की तरह ही पांच साल का होता है। इमरजेंसी में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments