Tuesday, March 21, 2023
HomeWorld News'फोर्ब्स 100 मोस्ट पावरफुल वुमन' में 6 भारतीय: निर्मला सीतारमण लगातार चौथी...

‘फोर्ब्स 100 मोस्ट पावरफुल वुमन’ में 6 भारतीय: निर्मला सीतारमण लगातार चौथी बार लिस्ट में शामिल, ईरान की महसा अमीनी को 100वां स्थान


न्यूयॉर्क21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोर्ब्स ने दुनिया की ‘100 मोस्ट पावरफुल वुमन’ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत भारत की 6 महिलाओं ने जगह बनाई है। निर्मला सीतारमण को लिस्ट में 36वां स्थान मिला है। उन्हें लगातार चौथी बार इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उनके अलावा एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नाडर मल्होत्रा (रैंक-53), सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच (रैंक- 54), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सोमा मोंडल (रैंक- 67), बायोकॉन की एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ (रैंक- 72) और फैशन ब्रांड नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर (रैंक-89) ने लिस्ट में जगह बनाई है।

पिछले साल फाल्गुनी नायर की कंपनी नायका का आईपीओ आया था जो काफी सफल रहा था

पिछले साल फाल्गुनी नायर की कंपनी नायका का आईपीओ आया था जो काफी सफल रहा था

ईरान की महसा अमीनी को मिला 100वां स्थान

100 मोस्ट पावरफुल महिलाओं की इस लिस्ट में 39 सीईओ, 10 राष्ट्रप्रमुख और 11 अरबरति महिलाओं को शामिल किया गया। इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी शामिल हैं। ईरान में मोरल पुलिस के हाथों जान गंवाने वाली महसा अमीनी को भी शामिल किया गया है। सितंबर में अमीनी की मौत के बाद पूरे ईरान में महिलाएं रूढ़िवादी धार्मिक कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतर आई थीं।

भारतीय मूल की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं

भारतीय मूल की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं

यूरोपियन कमीशन की अध्यक्षा टॉप पर

फोर्ब्स की लिस्ट में यूरोपियन कमीशन की अध्यक्षा उर्सुला वॉन डेर लेन को पहला स्थान मिला है। उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना महामारी के दौरान स्थिति संभालने के लिए टॉप पर रखा गया। उन्होंने रूस के यूक्रेन पर हमला करने के एक हफ्ते बाद ही रूस के खिलाफ तीन बड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। इसमें रूस की केंद्रीय बैंक के साथ लेन-देन रोका गया, रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस को बंद किया गया और रूस की सरकारी न्यूज एजेंसियों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments