Friday, March 31, 2023
HomeBollywoodनहीं रहीं मनोज बाजपेयी की मां: उम्र संबंधित बीमारियों की वजह से...

नहीं रहीं मनोज बाजपेयी की मां: उम्र संबंधित बीमारियों की वजह से गीता देवी का 80 साल की उम्र में हुआ निधन


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय बीमार थीं और लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारियों से गुजर रही थीं। उन्होंने आज सुबह (8 दिसंबर) 8:30 बजे दिल्ली के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। मां गीता देवी के यूं चले जाने से मनोज बाजपेयी और उनकी पूरी फैमली सदमे में है।

अपने पेरेंट्स के बहुत क्लोज थे मनोज

मनोज बाजपेयी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अपने पेरेंट्स के बेहद करीब हूं। मेरे पेरेंट्स ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था।’

पिछले साल हुआ था पिता का निधन

पिछले साल अक्टूबर में मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट थे। जब पिता का निधन हुआ तब मनोज केरल में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर पिता के पास पहुंचे थे। मनोज तीन भाई हैं और अपने भाईयों में मनोज सबसे बड़े हैं।

दूरदर्शन से की थी अपने करियर की शुरुआत

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो ‘स्वाभिमान’ से की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में अपने दमदार काम से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही राख, गुलमोहर आदि में नजर आने वाले हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments