Sunday, March 26, 2023
HomeWorld Newsचीन ने भेजे परमाणु हमला करने वाले फाइटर: 24 घंटे में 18...

चीन ने भेजे परमाणु हमला करने वाले फाइटर: 24 घंटे में 18 H-6 बॉम्बर ने की घुसपैठ, ताइवान बोला- यह हम पर हमला करने की कोशिश


ताइपे2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

9 दिसंबर को भारत के अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बाद अब चीन ने ताइवान में अपने लड़ाकू विमान भेजे हैं। मंगलवार सुबह ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में चीन ने 18 H-6 बॉम्बर ताइवान के एयर डिफेंस जोन में भेजे हैं। जो परमाणू हमला करने में माहिर हैं।

मंगलवार को एयर डिफेंस में आए 18 लड़ाकू विमानों को ताइवान में 2020 के बाद चीन की अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल दोनों देशों के बीच संबंध लगातार खराब होते जा रहे हैं। इसी के चलते पिछले दिनों चीन ने ताइवान से आयात किए जाने वाले खाने, शराब और सी फूड जैसी कई चीजों पर भी बैन लगा दिया था। ताइवान पर चीन ने व्यापार के अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए थे।

चीन और ताइवान के बीच लगातार बिगड़ रहे हालात

H-6 चाइन का लंबी दूरी तक हमला करने वाला सबसे मुख्य बॉम्बर है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान लगातार चीन की तरफ से होने वाली घुसपैठ पर हमले की चिंता जाहिर कर रहा है। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने ‘द गार्डियन’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि चीन अब ताइवान में घुसपैठ के लिए बहाने ढूंढ रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments