Friday, March 24, 2023
HomeBusinessचार दिन की गिरावट के बाद चढ़ा बाजार: सेंसेक्स 160 अंक बढ़कर...

चार दिन की गिरावट के बाद चढ़ा बाजार: सेंसेक्स 160 अंक बढ़कर 62,570 पर पहुंचा, सरकारी बैंकों के स्टॉक्स चमके


मुंबई17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (8 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 160 अंकों की बढ़त के साथ 62,570 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 52 अंकों की तेजी के साथ 18,613 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार चार दिन की गिरावट के बाद ये तेजी आई है। सेंसेक्स में 30 में से 13 शेयर बढ़कर बंद हुए। 17 शेयरों में गिरावट रही।

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। पीएसयू बैंक 3.81% और प्राइवेट बैंक 1.17% चढ़ा है। निफ्टी बैंक में 1.16% की तेजी देखने को मिली। ऑटो, मेटल, मीडिया भी करीब आधा फीसदी चढ़े। फार्मा सबसे ज्यादा 1.10% टूटा। रियल्टी और आईटी में करीब आधा फीसदी की गिरावट रही।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments