20 मिनट पहले
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर बीते महीने बेटी देवी ने जन्म लिया था। एक्ट्रेस 12 नवंबर को मां बनीं थी। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं।
बिपाशा-करण ने मनाया बेटी का वन मंथ बर्थडे
बिपाशा के इस वीडियो में दोनों एक साथ अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल ने ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हुए केक काटा। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ‘और ऐसे ही, देवी एक महीने की हो गई हैं। उन सभी को धन्यवाद जो देवी को प्यार और आशीर्वाद देते रहते हैं। हम बहुत आभारी हैं दुर्गा दुर्गा’। इस दौरान करण ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, तो बिपाशा व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करती रहती हैं, लेकिन चेहरा अभी तक दुनिया नहीं दिखाया है। अब उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
6 साल बाद पेरेंट्स बने बिपाशा- करण

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में भूषण पटेल की फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद वह कई फिल्मों में साथ नजर आए और आखिरकार साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। वहीं शादीके करीब 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में बिपाशा ने जब अपनी बेटी के नाम के देवी के बारे में खुलासा करते हुए पोस्ट शेयर की थीं, तब उन्होंने बताया था उन्होंने देवी नाम क्यों चुना। बिपाशा ने बताया था देवी जादुई रूप से मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन के बाद हुई है और यही एक कारण है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘देवी’ रखा है।