Tuesday, March 21, 2023
HomeBusinessअब नए लुक में नजर आएगा एअर इंडिया क्रू: कम​​​​​​​ बाल वाले मेल...

अब नए लुक में नजर आएगा एअर इंडिया क्रू: कम​​​​​​​ बाल वाले मेल मेंबर्स बाल्ड लुक में दिखेंगे, फीमेल क्रू नहीं पहन सकतीं मोती की बालियां


  • हिंदी समाचार
  • व्यवसाय
  • पुरुष या महिला चालक दल के सदस्यों के लिए टाटा ग्रुप एयर इंडिया के नए ग्रूमिंग दिशानिर्देश

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया का टेकओवर करने के बाद से एयरलाइंस में बदलाव करना शुरू कर दिया है। अब हाल ही में एअर इंडिया ने अपने केबिन अटेंडेंट के लिए ग्रूमिंग गाइडलाइंस की एक लंबी लिस्ट जारी की है। इस लीस्ट में मैन और विमेन क्रू मेंबर्स दोनों के लिए ग्रूमिंग गाइडलाइंस शामिल हैं।

गाइडलाइंस में बताया गया है कि मेल और फीमेल क्रू मेंबर्स को ग्रूमिंग में क्या करना है और क्या नहीं। एअर इंडिया ने क्रू मेंबर्स को अपने लुक पर खास ध्यान देने की सलाह दी है। सभी मेल और फीमेल क्रू मेंबर्स दोनों को इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा।

कम बाल वाले मेल क्रू मेंबर्स को रखना होगा बाल्ड लुक
रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया ने ग्रूमिंग गाइडलाइंस में मेल क्रू के उन मेंबर्स को जिनके बाल कम हैं या जिन्हें गंजापन है, उन्हें क्लीन शेव्ड सिर यानी बाल्ड लुक रखने को कहा है। ऐसे क्रू मेंबर को अपने सिर को रोजाना शेव करने को भी कहा गया है।

यानी गाइडलाइंस में मेंबर्स को ‘क्रू कट’ हेयरस्टाइल रखने की परमिशन नहीं दी गई है। इतना ही नहीं मेल क्रू सिर पर बिखरे हुए बाल, या लंबे उलझे बाल वाली हेयरस्टाइल भी नहीं रख सकते।

फीमेल क्रू को मोती की बालियां पहनने की परमिशन नहीं
विमेन क्रू मेंबर्स के लिए ग्रूमिंग गाइडलाइंस की लिस्ट थोड़ी लंबी है। इस लिस्ट के मुताबिक, फीमेल क्रू मेंबर्स को पर्ल इयररिंग्स यानी मोती की बालियां पहनने की परमिशन नहीं है।

बिंदी ऑप्शनल, लेकिन साइज 0.5cm से ज्यादा नहीं होना चाहिए
​​​​​​​बिंदी ऑप्शनल है, लेकिन उसका साइज 0.5cm से ज्यादा नहीं होना चाहिए। विमेन क्रू हाथों में सिर्फ एक बेंगल यानी चूड़ी पहन सकती हैं, लेकिन इसमें शर्त यह है कि चूड़ी में कोई डिजाइन या स्टोन्स नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा विमेन क्रू बालों को बांधने के लिए हाई टॉप नॉट और लो बन्स स्टाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। फीमेल क्रू बिना किसी डिजाइन वाली सिर्फ गोल्ड और डायमंड की राउंड शेप्ड इयररिंग्स पहन सकती हैं।

1cm से ज्यादा चौड़ाई वाली अंगूठी नहीं पहन सकते
वहीं दोनों हाथों में सिर्फ एक-एक रिंग पहने की परमिशन है, लेकिन इसमें शर्त यह है कि अंगूठी 1cm से ज्यादा चौड़ाई वाली नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा फीमेल क्रू मेंबर्स को सिर्फ चार बॉबी पिन यूज करने की परमिशन दी गई है।

साड़ी और इंडो-वेस्टर्न के साथ स्टॉकिंग्स जरुरी
गाइडलाइंस में फीमेल क्रू मेंबर्स को आईशैडो, लिपस्टिक, नेल पेंट और हेयर शेड कार्ड्स का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा गया है। फ्लाइट ड्यूटी के लिए साड़ी और इंडो-वेस्टर्न वियर दोनों के साथ स्किन टोन से मेल खाने वाली शीयर काल्फ लेंथ स्टॉकिंग्स अनिवार्य हैं। मेंहदी लगाने की भी अनुमति नहीं है।

धार्मिक या काले धागे बांधने की अनुमति नहीं
गाइडलाइंस में कहा गया है कि ग्रे हेयर वाले क्रू मेंबर्स को नेचुरल ब्लैक शेड का यूज करना होगा। कलाई, गर्दन और एंकल पर धार्मिक या काले धागे को बांधने की अनुमति नहीं है। पहले की गाइडलाइंस में यह भी कहा गया था कि क्रू को पब्लिक एरिया में प्लास्टिक बैग या शॉपिंग बैग ले जाने की भी परमिशन नहीं है।

एअर इंडिया ने एक महीने पहले गाइडलाइंस की एक लंबी लिस्ट जारी की थी। हालांकि, अब एक और डॉक्यूमेंट जारी किया है, जिसमें यूनिफॉर्म गाइडलाइंस में जरुरी बदलावों को हाइलाइट किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments