Friday, March 24, 2023
HomeBollywoodअनु कपूर से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार: KYC ठीक...

अनु कपूर से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार: KYC ठीक कराने के नाम पर लूटे थे 4.36 लाख रुपए


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अनु कपूर दो महीने पहले ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए थे। उनसे एक शख्स ने प्राइवेट बैंक का KYC ठीक कराने के नाम पर डिटेल्स लेकर 4.36 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। हालांकि अब पुलिस ने उस आरोपी को मुंबई के अंधेरी से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने किए आरोपी के दस्तावेज और दो मोबाइल फोन को बरामद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का नाम आशीष पासवान है। वो बिहार में दरभंगा का रहने वाला है और उसे बैंक खाते खुलवाने में लोगों की मदद पर कमीशन मिलता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आशीष के पास से कुछ दस्तावेज और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आरोपी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की डिटेल्स के जरिए हुआ गिरफ्तार

एक स्पेशल टीम ने मोबाइल फोन नंबर और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की डिटेल्स के जरिए आरोपी की पहचान की। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी ने निजी बैंक में अपना खाता खोलते समय तस्वीर जमा की थी और इसी बैंक में अनु कपूर का भी खाता है।

3.08 लाख रुपए तुरंत आ गए थे वापस

अनु कपूर जैसे ही इस ठीगी का शिकार हुए, वैसे ही उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत की थी। पुलिस की तुरंत कार्रवाई की वजह से अनु कपूर को 3.08 लाख रुपए वापस मिल गए थे। पुलिस ने इस मामले में इंडियन पीनल कोड के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के प्रोविजन के तहत मामला दर्ज किया था।

2 अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे अनु कपूर के 4.36 लाख रुपए

दरअसल हुआ ये था कि अनु कपूर को एक व्यक्ति का कॉल आया था, जो खुद को बैंक का कर्मचारी बता रहा था। उसने KYC के नाम पर अनु कपूर से उनकी बैंक डिटेल्स लीं और फिर OTP मांग लिया। OTP शेयर करते ही अनु कपूर के अकाउंट से 4.36 लाख रुपए 2 अकाउंट में ट्रांसफर हो गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments